फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ें : शिल्पी

Tue, 02 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और जिले की प्रभारी शिल्पी अरोरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि समाज के हर वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें। वह सोमवार को मल्लीताल स्थित रामलीला मैदान में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री शिल्पी ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी जानकारी बूथ स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम को पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल और प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी संबोधित किया।

बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नौलिया, युंका विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, जिला स्तरीय निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य देवेंद्र चनौतिया, कमरूनिशा, रामपाल सिंह गंगोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें