फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री भूमि ने इंस्टाग्राम में शेयर की नैनीझील के समीप की तस्वीरें

विज्ञापन
बालीवुड की अभिनेत्री भूमि पैडनेकर। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। फिल्म निर्देशक अजय बहल की फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग सोमवार को मल्लीताल स्थित जूमलेंड में हुई। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के कई दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के बाद भूमि ने नैनीझील के समीप कैमरे में कैद की गईं अपनी कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लोगों से जैव विविधता दिवस पर प्रकृति को हरा भरा रखने की अपील की।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले चार-पांच दिन से यहां फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग चल रही है। फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। अर्जुन कपूर और भूमि दोनों ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। सोमवार को मल्लीताल स्थित जूमलैंड में दोनों के कई दृश्य शूट किए गए। इसके लिए जूमलैंड में एक दुकान को मेडिकल शॉप का रूप दिया गया है जहां अर्जुन कपूर मेडिकल शॉप के स्वामी के रूप में अभिनय कर रहे हैं। सोमवार को शूटिंग के बाद फिल्म अभिनेत्री भूमि ने नैनीझील के आसपास कैमरे में कैद की गईं अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लोगों से प्रकृति को को हरा भरा रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें