रामनगर निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल के रामनगर पहुंचे अभिनेता क्रांतिप्रकाश झा (बीच में)।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। मेरी करम भूमि मुंबई, मातृ भूमि बेगूसराय और मन की भूमि उत्तराखंड है। यहां पर आकर मेरा मन प्रफुल्लित हो जाता है। 2017 से मैं उत्तराखंड आ रहा हूं और यहा पर आकर मन को शांति मिलती है। यह कहना है रक्तांचल वेब सीरीज के अभिनेता क्रांतिप्रकाश झा का।
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वामी रामदेव एक संघर्ष पर बनी वेब सीरीज में काम किया। इसके बाद एमएम धोनी पर बनी फिल्म में शराबी क्रिकेटर की भूमिका निभाई। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई रक्तांचल वेब सीरीज से उन्हें ख्याती प्राप्त हुई। अभिनेता ने बताया कि 11 फरवरी को रक्तांचल 2 वेब सीरीज रिलीज हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार की बन रही फिल्म पृथ्वीराज में वह एक योद्धा की भूमिका में हैं। अभिनेता ने बताया कि आगे वह कई फिल्मों और वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। उत्तराखंड में शूटिंग की बहुत संभावनाएं है। रामनगर में कॉल फिल्म की शूटिंग हुई थी, लेकिन तब से यहां पर कोई भी बड़ी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। जबकि यहां की बेहतरीन लोकेशन अपनी ओर आकर्षित करती है।