किच्छा। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कि गया। इस दौरान आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि राज्य निर्माण में प्रदेश के कई लोगों ने अपनी जान दी थी। कईं लोगों ने आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई। हमारा कर्तव्य है कि प्रदेश के विकास को और तेज करें ताकि शहीदों के सपने साकार हों। इस मौके पर एसडीएम गौरव पांडे, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश चंद पंत, कमलेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।