फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Sat, 08 Nov 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। गड़प्पू के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत गई। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि वार्ड नंबर 3 राजीव नगर बाजपुर निवासी अंकित कालाढूंगी में रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोपहर बाद वह बाइक से वापस बाजपुर लौट रहा था।
विज्ञापन

गड़प्पू पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित बाजपुर नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें