फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रों के बैंक खाते आधार से न जोड़े तो होगी कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों के खाते आधार सीड करने को लेकर शुक्रवार को सीडीओ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के वर्ष 2022-23 और 23-24 के लिए छात्रों के बैंक खाते आधार सीडिंग करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की विभिन्न वर्गों के छात्रों को पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति का भुगतान आधार आधारित पेमेंट से होना है। इसमें छात्र-छात्राओं का खाता आधार से सीड होना आवश्यक है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के सभी छात्रवृत्ति में बिना आधार सीड खातों की सूची शिक्षण संस्थानों को दी है। इसके बाद भी काफी संख्या में विद्यार्थियों के खातों की आधार सीडिंग नहीं हुई। जिले में सभी छात्रवृत्ति योजना के करीब 2,974 विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार सीड नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को सीडीओ ने सभी शिक्षण संस्थानों को शेष छात्रों का खाता आधार सीड कराने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि ऐसा न होने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि बैंक खातों में आधार सीडिंग होने या नहीं होने की स्थिति जानने के लिए विद्यार्थी https://www.npci.org.in की वेबसाइट पर आधार नंबर डालकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें