फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मोहलत खत्म...फिर अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस फोर्स तैनीत; 46 मकानों को तोड़ा जाएगा

Sat, 13 Jul 2024 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में ग्रामीणों को दी गई एक दिन की मोहलत खत्म होने के बाद भारी पुलिस फोर्स के बीच पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में ग्रामीणों को दी गई एक दिन की मोहलत खत्म होने के बाद भारी पुलिस फोर्स के बीच पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से मकान तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान लोगों को मकान के पास भी नहीं आने दिया गया। कुल चिन्हित 46 कच्चे पक्के मकान तोड़े जाने हैं।

विज्ञापन


बता दें कि, पिछले अभियान में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन खासा मुस्तैद रहा। डीएम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। भगवानपुर क्षेत्र से पल्लविका नर्सरी तक खसरा नंबर 192 और उसके 500 मीटर दायरे में sec 163 BNSS (SEC 144CRPC) निषेधाज्ञा ऑर्डर जारी किया गया है। जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात है। 1200 से भी अधिक पुलिस, पीएसी बल और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है। अतिक्रमण कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

ये पढ़ें- उजड़ा आशियाना...तो डबडबाई आंखें: बाढ़ के बाद खटीमा की वन बस्ती में लोग रोटी-कपड़ा और मकान को तरसे, जानें हाल
विज्ञापन



 

विज्ञापन

रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ड्रोन कैमरे से अतिक्रमण की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। डायवर्जन व्यवस्था /यातायात व्यवस्था और NHAI व PWD की कार्रवाई में किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक संगठन द्वारा उल्लघंन  करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की चैतावनी दी गई है। फिलहाल भारी फोर्स को देखकर कोई विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इधर पिछली कार्रवाई का मुखर विरोध करने वाले स्थानीय विधायक और अन्य भाजपा नेता भी गांव में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें