फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल-रेस्टोंरेंट में अनियमितता मिलने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 15 Jul 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस की ओर से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। इस दौरान होटल-रेस्टोरेंट में अनियमितता मिलने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सोमवार को मल्लीताल कोतवाली पुलिस व तल्लीताल थाना पुलिस ने टीम बनाकर गाड़ीपड़ाव, बड़ा बाजार, मॉलरोड व तल्लीताल के होटल रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटलों के रजिस्टर व कर्मचारियों के सत्यापनों की जांच की। अनियमितता पर तीन के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। एसपी यातायात और अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान होटल कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि होटल में ठहरने वाले सभी पर्यटकों की आईडी के साथ मोबाइल नंबर जरूर लें। बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें