फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार ब्लॉकों के 69 प्रत्याशियों को बांटे गए चुनाव चिह्न

Tue, 15 Jul 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत के प्रत्याशियों को सोमवार को चुनाव चिह्न बांटे गए। पहले दिन 71 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन होना था लेकिन 69 प्रत्याशी ही पहुंचे। जिला पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे धारी, रामगढ़, बेतालघाट और ओखलकांडा ब्लॉक के प्रत्याशियों के लिए सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन का दिन तय किया गया था। पहले दिन 69 प्रत्याशियों ने चुनाव निशान लिए। दूसरे दिन मंगलवार को हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और कोटाबाग ब्लॉक के दावेदारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को चार अन्य ब्लॉकों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें