फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण पर चला डंडा, तीन ट्राॅली सामान जब्त

Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। क्रियाशाला रोड और बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लगे फड़-ठेले हटाकर टीम तीन ट्राॅली सामान जब्त कर ले गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। सबसे पहले टीम क्रियाशाला रोड पहुंची। यहां फल व सब्जी बेचने वालों ने फुटपाथ पर दुकानें सजाई थीं। टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही सामान को जब्त कर दिया।
दोपहर बाद मीरा मार्ग और सदर बाजार क्षेत्र में टीम ने दुकानों के आगे लगे फड़ व ठेलों को हटाया। अधिकतर दुकानदार टीम आने की सूचना मिलते ही खिसक गए। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें