हल्द्वानी। कैंची धाम दर्शन को आए दिल्ली के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए हल्द्वानी लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के नरूला निवासी अरुण कुमार (52) पुत्र प्रताप सिंह एमसीडी में नौकरी करते थे। सोमवार को अरुण अपने एक दोस्त के साथ कैंची धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार मंदिर से बाहर निकलते ही अरुण की तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्ज की शिकायत पर उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अरुण लीवर से संबंधित बीमारियों से परेशान बताए जा रहे हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।