फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को घोड़ने से उतारने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
दूल्हे को जबरन घोड़े से उतारने के प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते संग - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। अनुसूचित जाति के दूल्हे को सल्ट के मजबाखली गांव में जबरन घोड़े से उतारने की कोशिश के मामले में बसपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रामनगर के एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चटवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि दो मई को दर्शन लाल के पुत्र विक्रम कुमार का विवाह था। इस दौरान मजबाखली गांव में लोगों ने बरात रोक ली। कहा कि आज भी शिक्षित समाज में सवर्ण जाति के लोगों द्वारा जातपात का भेद किया जा रहा है जो अमानवीय व्यवहार है। ज्ञापन देने वालों में विनोद अनजान, कैलाश आर्यवाल, नवाब अहमद शाद, प्रकाश चंद्र शिल्पी, अशफाक टेलर, शाकिर हुसैन, उमाशंकर, राजकपूर टम्टा, किशन आर्य, कृपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
इधर, लालकुआं में भी अनुसूचित समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रगतिशील युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश कुमार, आंबेडकर पार्क सेवा समिति के दीवान कनेरा, सुरेंद्र प्रसाद, सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन के अध्यक्ष उम्मेद राम, युवा शिल्पकार समाज संगठन के अध्यक्ष शंकर राम, इंकलाबी मजदूर केंद्र के अखिलेश कुमार, जय मां सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल, शंभू प्रसाद धोनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें