फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के डॉक्टर पर कार्रवाई की सिफारिश, डॉक्टरों के हंगामा करने का मामला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में डॉक्टरों के हंगामा करने के मामले में सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक हुई और तीनों डाक्टरों के बयान लिए गए। जांच में पता चला कि रानीखेत के डाक्टर ने अपने दो सहयोगियों के साथ शनिवार को मेडिकल कालेज में हंगामा किया था। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक और सीएमओ अल्मोड़ा को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि पीएमएस के तहत रानीखेत के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर ने अपने दो सहयोगियों के साथ हंगामा किया था। रानीखेत के डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। तीनों डाक्टरों के खून के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पीजी डाक्टरों ने ही हंगामा होने की सूचना दी थी।
बाहर से आने वालों का नहीं रखा जा रहा है रिकार्ड
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में बाहर से आने वालों का रिकार्ड नहीं रखा जा रहा है। मेडिकल कालेज में सख्ती न होने के कारण आए दिन हंगामा होता है। पिछले माह यहां रैगिंग का मामला सामने आया था। उसमें भी द्वाराहाट से एक डाक्टर आया था और रैगिंग की घटना हुई थी। प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा का कहना है कि एकमात्र सुरक्षा गार्ड हॉस्टल में आने जाने वालों का रिकार्ड कैसे रख सकता है। हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जरूरत के अनुसार कैमरे बढ़ाए जाएंगे। हॉस्टल में औचक निरीक्षण भी नहीं होता है। वार्डेन को हिदायत दी गई है कि औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें