फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ लाइन अस्पताल पर एसीएमओ ने मारा छापा, मिलीं कमियां, 25 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
किच्छा के लाइफ लाइन अस्पताल में छापा मारते एसीएमओ डा. तपन कुमार शर्मा। संवाद - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरेली रोड पर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर छापा मारा। बिना पंजीकरण के चल रहे इस हॉस्पिटल में तमाम खामियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर 25000 रुपये जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

शनिवार को एसीएमओ डा. तपन कुमार शर्मा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बरेली रोड स्थित लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में ना तो संचालक जीशान मिले और ना ही वहां कोई डाक्टर ही मिला। टीम ने जब अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कागजात मांगे तो वहां तैनात कर्मचारी संचालक के आने पर कागजात दिखाने की बात कहने लगे।
एसीएमओ डा. शर्मा ने बताया कि आपरेशन थियेटर में गंदगी का आलम यह था कि उसमें से भयंकर बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटा इंतजार के बाद भी जब संचालक नहीं आए तो वहां तैनात कर्मचारी ने जो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दिखाया उसकी समय सीमा दो साल पहले समाप्त हो चुकी थी। डा. शर्मा ने बताया कि अस्पताल पर 25 हजार रुपये जुर्माना डाला गया है। टीम में सहायक अधिकारी गोपाल आर्य व आरपी सिंह थे। इधर, अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ने की सूचना पर क्षेत्र के कई अस्पताल के संचालकों में खलबली मची रही। कई लोग अपनी दुकानों पर ताला लगाकर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें