फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार कर जेल भेजा बलात्कार का आरोपी

Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पनियाली से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया। बता दें कि लालडांठ निवासी इंटर की छात्रा घर से गायब हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने 29 अगस्त को मुखानी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दूसरे दिन युवती को रोडवेज से बरामद कर लिया। परिजनों के नहीं अपनाने पर एसडीएम ने छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि उसके साथ पनियाली निवासी कमल कांडपाल ने बलात्कार किया और उसके दोस्त ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने बयान के आधार पर मुकदमे में पाक्सो के साथ बलात्कार की धारा बढ़ा दी। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष कमल बंद बयान कराया।

लामाचौड़ चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि आरोपी कमल कांडपाल को उसके पनियाली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने  अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर  उसे जेल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस छेड़खानी के एक अन्य आरोपी की तलाश करने के लिए छापा मार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें