नैनीताल। धारी ब्लॉक के खैरनी के तोक बडेरी में बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के स्टोन क्रशर लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम और खनन निदेशालय देहरादून से शिकायत की है। यह भी शिकायत है कि ऊपरी हिस्से में स्टोन क्रशर लगाने से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
डीएम वंदना को दिए गए शिकायती पत्र में सुरेंद्र सिंह जंतवाल, चंदन सिंह महरा, बचे सिंह, दयाल सिंह, चंदन सिंह, मदन सिंह महरा, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, कृपाल सिंह आदि ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की मिलीभगत से नया क्रशर लगाया गया है। इसके पहले गांव में दो स्टोन क्रशर लगे हैं। स्टोन क्रशर से मात्र 25 मीटर दूरी पर ही कई घर हैं। यहां पर एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों से अनापत्ति ली गई है जबकि कई लोगों के पुराने स्टांप पेपरों पर अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए गए हैं।