फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप, केस

Sat, 25 May 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी स्थित संजय नगर निवासी एक युवती (23) ने भागलपुर बिहार निवासी एक युवक पर शादी का दबाव बनाने और निजी फोटो सोशल मीडिया में डालने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती लालू चक अंगरी, भागलपुर (बिहार) निवासी गौरव तिवारी से हुई। अब आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा है। आरोपी मेरी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर मुझे धमका रहा है। आरोपी ने शादी से मना करने पर मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें