फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bal Mithai: अब बाजार में मिलेगी आंचल ब्रांड की बाल मिठाई, जानिए रेट

Sun, 22 Oct 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सहयोग से नैनीताल दुग्ध संघ ने मिठाइयां बनाने की तैयारी की है। इन्हें आंचल ब्रांड के ही घी में बनाया जाएगा। साथ ही शुद्धता, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। आंचल की मिठाइयां बाजार में आने से लोगों को विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
बाल मिठाई - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूध बेचने के लिए प्रसिद्ध आंचल ब्रांड की मिठाइयां सोमवार से बाजार में मिलने लगेंगी। इसके लिए नैनीताल दुग्ध संघ ने तैयारी पूरी कर ली हैं। दुकानों से आंचल की बाल मिठाई, चॉकलेट, बेसन ड्राईफ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, पेड़ा, नान खटाई मिलेंगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सहयोग से नैनीताल दुग्ध संघ ने मिठाइयां बनाने की तैयारी की है। इन्हें आंचल ब्रांड के ही घी में बनाया जाएगा। साथ ही शुद्धता, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। आंचल की मिठाइयां बाजार में आने से लोगों को विकल्प मिल सकेगा। जिले में अधिकतर प्रतिष्ठानों में आंचल ब्रांड के ही दूध से मिठाई तैयार होती हैं, इसी के चलते इस साल दुग्ध संघ ने खुद मिठाई तैयार करने का निर्णय लिया। 

आंचल ब्रांड की मिठाइयों के मूल्य बाजार से तुलनात्मक रूप से कम तय किए गए हैं। सभी मिठाइयाें की कीमत 500 रुपये प्रतिकिलो से कम तय की गई है। इससे काश्ताकारों को भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 
विज्ञापन

बाल मिठाई, बेसन ड्राई फ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, चॉकलेट मिठाई लालकुआं और नान खटाई, पेड़े देहरादून में तैयार किए जाएंगे।

बाजार में मिलेंगी ये मिठाइयां
बाल मिठाई            480 रुपये किलो
चॉकलेट                480 रुपये किलो
बेसन ड्राईफ्रूट        500 रुपये किलो
प्लेन बेसन लड्डू     400 रुपये किलो
पेड़ा                      500 रुपये किलो
नॉन खटाई              500 रुपये किलो

यूसीडीएफ के दिशा निर्देश पर नैनीताल दुुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड में छह तरह की मिठाइयां तैयार करके बाजार में उतारने का निर्णय लिया है। सभी मिठइयां 500 रुपये के अंदर ही दी जाएंगी। अन्य प्रतिष्ठान भी आंचल ब्रांड के दूध से ही मिठाई बनाते हैं। सोमवार तक बाजार में मिठाइयां मिलने लगेंगी। - मुकेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें