हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने पर विरोध जताते हुए बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में सीबीआई ने केजरीवाल को अपने दफ्तर में आने के लिए समन दिया जो कि ईमानदार व्यक्ति को परेशान करने की साजिश है।
आप के प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और निरंतर बढ़ते कुनबे को देख आने वाले समय में अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी समझ रही हैं, इसके चलते आम आदमी पार्टी के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव चंदशेखर पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, महासचिव संगठन देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हर्ष सिरोही, श्रीकांत खंडेलवाल, दीपक पांडे, संजय कश्यप, सूरज कुमार, अब्दुल कादिर, पंकज कुमार, दीप प्रकाश, गोपाल बिष्ट, मोहिनी देवी, विमला बिष्ट, नंदी देवी, प्रेमा देवी, सुषमा, मनोज, काशी, प्रमोद मौजूद रहे।