फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला मित्र के साथ घूमने पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 23 Feb 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कोटद्वार से नैनीताल घूमने पहुंचे युवक की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी 21 वर्षीय महिला मित्र के साथ ठहरा था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रथमदृष्टया दवा की ओवरडोज लेने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम सतपुली, कोटद्वार निवासी सुमित सिंह (20) अपनी महिला मित्र के साथ घूमने नैनीताल पहुंचा था। यहां पहुंचकर दोनों ने रात तल्लीताल नेशनल होटल में कमरा ले लिया। युवक का कहना है कि देर रात सुमित की तबीयत बिगड़ी तो उसने उसको संभालने की कोशिश की। जब उसकी धड़कन कम हुई तो उसने सीपीआर और ऑक्सीजन देने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद उसने होटलकर्मियों को सूचित किया। होटलकर्मियों की मदद से तड़के पौने चार बजे युवती अपने दोस्त सुमित को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। डॉ. सुनील ने बताया कि युवक ब्रॉड डेड अस्पताल पहुंचा था। युवक की नाख से खून निकल रहा था। प्रथमदृष्टया दवा की ओवरडोज लेने से मौत होने आशंका है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल पाएगा। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त थे। जानकारी में ही दोनों घूमने के लिए नैनीताल आए थे। कोतवाल ने बताया कि हेम पंत ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें