गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कनवाड़ी की पहाड़ी के पास कार और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
खैरना से धारी की तरफ जा रहे स्कूटी सवारों की भवाली की तरफ जा रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में सौरभ (18) पुत्र दलीप सिंह और रौनक (12) पुत्र पान सिंह दोनों निवासी धारी बेतालघाट और कार चालक वैभव (44) पुत्र मोहन चंद्र निवासी भवाली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी। संवाद