फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कूल बस की टक्कर में एक युवक की मौत

Sat, 18 Jul 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम पीरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में हरकेश (40) की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे हिम्मतपुर ब्लॉक के पास एक स्कूल की बस ने नया लालढांग निवासी हरकेश सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह को टक्कर मारकर दी। हादसे में हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस रोककर हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी बस में मौजूद थे। बच्चों में भी डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी पीरूमदारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बातचीत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत किया। इसके बाद पहले बस में सवार सभी स्कूली बच्चों और चालक को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में चौकी भेजा गया जहां से पुलिस ने बच्चों को घर भेज दिया जबकि चालक से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रामनगर भेज दिया गया है। बताया कि बस चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया कि मृतक अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें