फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्थानांतरण को लेकर वन निगम कर्मियों में रोष

Sat, 18 Jul 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम के खनन प्रभाग में हुए कर्मियों के स्थानांतरण आदेश निरस्त नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने रोष जताया है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। शनिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के लॉगिंग सहायक ध्यान सिंह अधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन दिया। कहा कि वर्ष 2026-27 के स्थानांतरण निगम मुख्यालय की वार्षिक स्थानांतरण नियमावली के प्रावधानों के विपरीत किए गए हैं। संघ ने संबंधित स्थानांतरण आदेशों को तत्काल निरस्त करने की मांग की थी। कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें