फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को बचाने में सड़क पर पलटी कार एक महिला घायल

विज्ञापन
खैरना में सड़क पर पलटी कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह खैरना बाजार में एक कार पलट गई। स्कूटी को बचाने में हुए हादसे में कार में सवार एक महिला घायल हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बच गए।
विज्ञापन

हल्द्वानी से बागेश्वर को सवारी लेकर जा रही कार खैरना बाजार में पहुंची थी। इस दौरान स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में कार दीवार से टकराने के बाद तीन पलटी खाते हुए सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार चार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तारा देवी(50) पत्नी प्रताप सिंह निवासी कन्याली कोट बागेश्वर घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कार चालक मोहन सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार दो लोगों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। सिपाही राजेंद्र सती और हर्षवर्द्धन ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क से किनारे किया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें