फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवलचौड़ चौराहे पर वॉल्वो बस खराब होने से लगा जाम

Wed, 27 May 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अभी तक सामान्य बस रास्ते में धोखा देती थी लेकिन अब रोडवेज की नई वॉल्वो बस भी यात्रियों को दगा दे रही है। बुधवार शाम दिल्ली से आ रही काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस देवलचौड़ चौराहे पर खराब हाे गई। इससे एक एक लेन पर आधा किमी लंबा जाम लग गया। क्रेन बुलाकर उसे डिपो ले जाया गया।
विज्ञापन


काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस मंगलवार दोपहर सवारी लेकर दिल्ली से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। शाम सवा सात बजे के करीब बस देवलचौड़ चौराहे के पास बीच सड़क पर खराब हो गई। ऐसे में सभी यात्री अपने-अपने संसाधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। परिचालक की सूचना पर काठगोदाम डिपो के अधिकारियों ने क्रेन भेजी और इसकी मदद से वाहन को कार्यशाला पहुंचाया गया। एआरएम गणेश पंत ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे सही कराया जा रहा है।

आए दिन खराब हाे रहीं बसें
हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की बसें आए दिन दगा दे रही हैं। कुछ दिन पहले आनंद विहार से शाम को हल्द्वानी आने वाली एसी बस खराबी की वजह से नहीं पहुंची थी। ऑनलाइन बुकिंग कर पहुंचे 12 से अधिक यात्रियों को अन्य साधनों से हल्द्वानी आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें