फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: युवक को पीटने का वीडियो वायरल, रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी; नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sat, 27 Dec 2025 09:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर में एक युवक को पीटने और रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी का वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के युवक को पीटने और रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

वायरल वीडियो में शुभम कश्यप निवासी भवानीगंज को कुछ युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली में तहरीर के अनुसार पीड़ित युवक का कहना है कि कोई गलती न होने के बावजूद भी बार-बार माफी मांगी, इसके बावजूद उसे पीटा गया। हमलावर युवक समीर खान बंबाघेर निवासी है, जबकि उसके साथ तीन अन्य लोग थे। पीड़ित का कहना है कि उसे अब भी जान का खतरा बना हुआ है। डर है कि आरोपी युवक कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

कोतवाल से मिले भाजपा नेता

विज्ञापन

मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाल से निष्पक्ष जांच करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल से मिलने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, संजय डॉर्बी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूरन नैनवाल, विवेक, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें