फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ों की हरियाली और किसानों की समृद्धि के लिए अनोखी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यो पहाड़ फाउंडेशन ने हरियाली को नया विस्तार देने के लिए एक फलदार पेड़ गोद लें मुहिम शुरू की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन




फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोख सिंह बिष्ट ने बताया कि इसका उद्देश्य पहाड़ों को हरा-भरा बनाना और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजनों की स्मृति में फलदार पौधा गोद ले सकता है। गोद लिए गए पेड़ पर दानदाता के प्रियजन के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी।
यह पेड़ पहाड़ पर एक जीवित स्मृति के रूप में लहलहाएगा। इन पेड़ों से प्राप्त फल दानदाता स्वयं ले सकते हैं। वे अपनी इच्छानुसार इन्हें अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और अस्पतालों में भी दान कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय व्यवसायी हिमांशु बिष्ट ने पौधा गोद लेकर इस मुहिम में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रधानाचार्य दीपा बिष्ट, गीता शाह, दिप्ती बोरा, प्रियंका चौधरी, सागर सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें