फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खैरना और रतौड़ा में बनेगा टू-लेन पुल, जाम से मिलेगी निजात

Tue, 29 Apr 2025 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

खैरना और रतौड़ा में टूलेन पुल निर्माण के प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में जल्द जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
Traffic - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के बेतालघाट के खैरना और रतौड़ा में टूलेन पुल निर्माण के प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में जल्द जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। लोक निर्माण विभाग ने खैरना और रतौड़ा में पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने के बाद मिट्टी की जांच के साथ सुरक्षा संबंधित सर्वे शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पुल की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से बजट मिलते ही टूलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि बेतालघाट-रातीघाट मोटर मार्ग के खैरना और शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग के रतौड़ा के पास कोसी नदी में दो टूलेन पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। टूलेन पुल बनने से जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा। साथ ही पुल की भार क्षमता भी बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें