उत्तराखंड के तराई में ज्यादा बाघ
क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तराखंड भारत का 19वां राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 53,483 वर्ग किमी है। इसका 46,035 वर्ग किमी एरिया पहाड़ी है, जबकि 7,448 वर्ग किमी क्षेत्र मैदानी भाग है। इसी मैदानी भाग में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी पार्क, तराई पूर्वी, तराई पश्चिमी, तराई केंद्रीय, रामनगर वन प्रभाग, लैंसडोन वन प्रभाग, नैनीताल वन प्रभाग हैं। तराई क्षेत्र में ही ज्यादा बाघ हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से बात करें तो उत्तराखंड के हर किमी में एक बाघ की मौजूदगी है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड छोटा राज्य है, उसके बाद भी 560 बाघ होना गर्व की बात है। यह बेहतर संरक्षण से संभव हो पाया है जबकि मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य उत्तराखंड से क्षेत्रफल में काफी बड़े हैं।
- समीर सिन्हा, पीपीसीएफ वन्यजीव