फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्टोन क्रशरों की टीम ने जांच की

विज्ञापन
बरेली रोड क्षेत्र में स्टोन क्रशरों में जांच करती जिला प्रशासन की टीम - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। उत्तराखंड शासन की ओर से गठित टीम ने शनिवार को छह स्टोन क्रशरों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन स्तर से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अपर निदेशक खनन एसएल पैट्रिक, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, भू वैज्ञानिक एवं खान अधिकारी रवि नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टोन क्रशरों की जांच की। टीम ने पर्यावरण एवं मानकों के उल्लंघन और अवैध खनन एवं गड्ढों समेत कुल 21 बिंदुओं पर जांच की। इनमें जगदंबा स्टोन, कृष्णा स्टोन, बालाजी स्टोन, हिमालया ग्रिड, सुभाष स्टोन और आकृति स्टोन की जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने बताया कि सातवें पाल स्टोन क्रशर की जांच रविवार को की जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व प्रथम चरण में जांच को पहुंची टीम को बरेली रोड के नौ में से आठ क्रशर बंद मिले थे। इधर, स्टोन क्रशर स्वामी शासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के चलते हड़ताल पर चले गए थे। तीन दिन बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में समझौता वार्ता हुई थी, जिसके बाद क्रशर संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। वहीं पूर्व में कुल नौ क्रशरों में से एक क्रशर सद्भाव की टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें