फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में कल लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 10 बजे से नैनीताल क्लब के शैले हॉल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में मदरसन सुमी, पुखराज हेल्थ केयर, नमः होटल, एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एआईएमटी हल्द्वानी और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां साक्षात्कार के जरिये युवाओं का चयन करेंगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व होटल मैनेजमेंट और आयु 18 से 40 वर्ष तय है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया ने कहा चयनित युवाओं को 10 हजार से 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल नैनीताल, हल्द्वानी, देहरादून समेत यूएई आदि रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी कल अपने दस्तावेज व बायोडाटा के साथ सीधे मेले में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन


आपदा और खनन न्यास निधि से सुधरेंगे जर्जर विद्यालय
भीमताल(नैनीताल)। आपदा से क्षतिग्रस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग आपदा मद और खनन न्यास निधि से सुधारेंगे का काम करेगा। विभाग की ओर से आठों विकासखंड में आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों में नए कक्षा कक्ष के साथ भवन निर्माण और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के लिए विभाग की ओर बजट जारी किया जा रहा है। सीईओ रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि विद्यालयों के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य जल्द से जल्द किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें