खैरना बैराज के निर्माण की उम्मीद दोबारा जग गई है। सिंचाई विभाग ने रिवाइज डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आरआईआर) को पत्र भेजा है। बैराज निर्माण से नैनीताल, भवाली और पानी की दिक्कत दूर होगी।
भवाली, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के कई गांवों में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए वर्ष 2021-2022 में कोसी नदी पर खैरना बैराज का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सिंचाई अनुसंधान संस्थान ने करीब 263 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। योजना को शासन से मंजूरी नहीं मिल सकी।
अब शासन ने खैरना बैराज का रिवाइज प्रस्ताव करने को कहा है। इस पर शासन ने सिंचाई विभाग से दोबारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग ने खैरना बैराज का रिवाइज प्रस्ताव तैयार करने के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान को पत्र भेजा है।
200490 स्क्वायर मीटर एरिया में स्टोर होगा पानी
खैरना बैराज निर्माण के बाद 200490 स्क्वायर मीटर एरिया में पानी स्टोर होगा। बैराज का कैचमेंट एरिया 1382 स्क्वायर मीटर का होगा। यहां पानी स्टोर कर रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक, भवाली और नैनीताल शहर को दिया जाएगा।