फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल में लंगूर ने बुजुर्ग पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में लंगूरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तल्लीताल में घर के आंगन में धूप सेंक रहे एक बुजुर्ग पर लंगूरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। एक लंगूर के हमले में बुजुर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन

भाभर हॉल तल्लीताल निवासी जेडी गुरुरानी (90) मंगलवार को अपने घर के बाहर धूप में बैठे थे। इसी दौरान क्षेत्र में लंगूरों का एक झुंड पहुंच गया। कुछ देर बैठने के बाद बंदरों ने बुजुर्ग को काट दिया। बुजुर्ग किसी तरह खुद को बचाने का प्रयास कर ही रहे थे कि एक लंगूर ने उनके हाथ में नाखून गड़ा दिए। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तल्लीताल क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर इन्हें पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें