नैनीताल। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने और समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के उद्देश्य से नैनीताल में रविवार को फिट इंडिया व नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। पटवाडांगर से शुरू होकर बल्दियाखान तक आयोजित हुई इस तीन किलोमीटर लंबी दौड़ में स्थानीय जनता और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग (बालक) में अर्जुन बोरा प्रथम, मुन्ना बसंत द्वितीय और हिमांशु रौतेला तृतीय रहे। ओपन वर्ग (बालिका) में खुशी बिष्ट ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर खुशी व तृतीय स्थान पर प्राची जोशी ने प्राप्त किया। वहीं, 35 वर्ष आयु वर्ग में संतोष कनवाल प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जीशांत कुमार, देवीधुरा के ग्राम प्रधान प्रेम बर्गली, बोहरा गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद