फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पापड़ी और बोहरागांव पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, लोगों में खलबली; वन विभाग की टीम ने शुरू की गश्त

Wed, 23 Jul 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के पहुंचने से लोगों में खलबली मच गई है। वहीं पटवाडांगर क्षेत्र में हाथियों के पैर के निशान देखे गए गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के पहुंचने से लोगों में खलबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के पापड़ी और बोहरागांव में जंगली हाथियों के पहुंचने से लोगों में खलबली मच गई है। वहीं पटवाडांगर क्षेत्र में हाथियों के पैर के निशान देखे गए गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह पापड़ी और बोहरागांव में चार से पांच हाथियों का झुंड देखा गया है। पापड़ी में ग्रामीणों ने हाथी की फोटो खींच सोशल मीडिया में डाली है। वहीं बोहरागांव में केले के पेड़ों को तोड़ते हाथी देखे गए हैं। वहीं पटवाडांगर क्षेत्र में भी हाथियों के पैर के निशान देखे जाने से लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन


पापड़ी बोहरागांव में जंगली हाथियों को देख लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया तो टीम सक्रिय हुई। रेंजर मुकल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने की सूचना मिली है। क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। हाथियों को जंगलों में भगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें