फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति, आदेश जारी

Wed, 23 Jul 2025 04:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रोफेसर लोहनी वर्तमान में मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग में हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.नवीन चंद्र लोहनी उत्तराखंड मुक्त विवि के नए कुलपति होंगे। राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


प्रो.लोहनी को शिक्षण का 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनकी 12 पुस्तकें, 85 शोध पत्र व शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्देशन में 26 पीएचडी और 99 एमफिल हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके विभाग को दो बार उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र योजना में चुना है। वे रविंद्रनाथ टैगोर चेयर, लौजान विवि, स्विट्जरलैंड, आईसीसीआर चेयर शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विवि चीन में सेवाएं दे चुके हैं। चौधरी चरण सिंह विवि में कुलसचिव, नैक कॉर्डिनेटर समेत विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके प्रो.लोहनी मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पचार गांव के निवासी हैं।

प्रो.लोहनी ने हिंदी की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति और शैक्षिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में प्रवासी साहित्य पाठ्यक्रम 2009-10 में शुरू किया था। स्थानीय भाषा एवं साहित्य को महत्व देने के लिए विवि अनुदान आयोग के सहयोग से वृहद शोध परियोजनाओं शोध कार्य संपन्न किए। कौरवी लोक साहित्य को स्नातक व स्नोतकोत्तर, एमफिल, पीएचडी स्तर पर पाठ्यक्रम और शोध का विषय बनाया। वह विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग, भोपाल, मॉरिशस, फिजी में प्रतिभागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छी खबर...ITI छात्र-छात्राओं को अब प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे आठ हजार रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें