फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: स्वास्थ्य विभाग के आउट हाउस में धधकी आग, छह वाहन जले

Thu, 01 Jan 2026 12:24 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

 नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बीडी पांडे अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के पुराने आउटहाउस में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां पार्क छह दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मल्लीताल स्वास्थ्य विभाग के आउटहाउस में लगी आग में जलती बाइकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बीडी पांडे अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के पुराने आउटहाउस में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां पार्क छह दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।नैनीताल में अग्निकांड थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


मल्लीताल बीडी पांडे अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के पुराने आउटहाउस में सुबह चार बजे आग लग गई। जब आग बढ़ी तो आसपास के लोगों को पता चला। लोगों ने दमकल को सूचना दी लेकिन तब तक वहां पार्क छह दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में आउटहाउस के भीतर रखा पुराना समान और छह दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। विभाग नुकसान के आकलन और आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किसी अराजक तत्व ने लगाई या बिजली के शॉट सर्किट से लगी है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक पल्सर बाइक मल्लीताल निवासी शाहदाब और एक स्कूटी तल्लीताल निवासी हेमा आर्य की है। बताया कि चार वाहन स्वामियों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें