फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: देर रात तक मस्ती का दौर चलता रहा, 2026 का हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 11:40 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नीताल में बुधवार रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से सरोवर नगरी गूंज उठी। होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर लोग नए साल के स्वागत में झूम उठे।
विज्ञापन
नैनीताल मेंं बुधवार देर रात नए साल के स्वागत में थिरकते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बुधवार रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से सरोवर नगरी गूंज उठी। होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर लोग नए साल के स्वागत में झूम उठे। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2025 को अलविदा कहा और नए साल 2026 का स्वागत किया। जश्न मनाने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने देर रात तक मौज-मस्ती की।

31 दिसंबर के मौके पर इस बार उम्मीद के अनुरूप कम सैलानी नैनीताल पहुंचे। इससे कारोबारी निराश नजर आए। दोपहर दो बजे तक मॉल रोड पर रोजाना की तरह ही पर्यटकों की आवाजाही थी। तीन बजे बाद शहर के अंदरूनी पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हुए तो पुलिस ने नैनीताल आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थाई पार्किंग में ही रोक दिया। इससे वहां वाहनो की लंबी कतार लग गई। केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग वाले होटलों की बुकिंग थी। शाम होते-होते तल्लीताल से मल्लीताल तक सैलानियों का जमावड़ा नजर आया। मॉल रोड, पंत पार्क, नयना देवी मंदिर समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर खासी भीड़ जुटी।

डीजे व लाइव म्यूजिक की धूम रही

31 दिसंबर के मौके पर शहर के बड़े होटल व रिजॉर्ट नम:, शेरवानी हिलटॉप, विक्रम विंटेज, नैनी रिट्रीट, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों पर डीजे व लाइव म्यूजिक की धूम रही। देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। होटलों में कपल डांस के साथ ही बालीवुड व कुमाऊंनी गीतों पर पर्यटकों ने जमकर ठुमके लगाए। मॉल रोड पर भी संगीत की सुर लहरियों के बीच भी पर्यटकों ने खूब मस्ती की।

दोपहिया वाहनों को भी रोका

यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नैनीताल की ओर आने वाले दोपहिया वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया। जिले के बाहर के नंबर के दोपहिया वाहन रूसी बाईपास में रोके गए। इसके चलते शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य रही।

जिन पर्यटकों के पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग थी, उन्हें वाहन समेत नैनीताल में प्रवेश करने दिया गया। अन्य सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। किसी सैलानी को कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। - डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध व यातायात।

नैनीताल में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

नैनीताल में 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांति व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पूरे दिन शहर में बम निरोधक दस्ता, स्वान दल और एटीएस टीमें मुस्तैद रहीं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ड्रंक एंड ड्राइव, हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसडीएम नवाजिश खलिक ने पुलिस के साथ शाम को शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से फीडबैग भी लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें