फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंगाल का मॉड्यूल सहारा देगा कुमाऊं के ट्रैफिक को

Wed, 20 Aug 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफलाइन कही जाने वाली नैनीताल रोड पर कलसिया पुल के लिए मॉड्यूलर ब्रिज कोलकाता से बनकर आएगा। एनएच ने छह करोड़ की लागत वाले पुल के लिए कवायद तेज कर दी है। पुल की बुनियादी संरचना के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। नया पुल स्थापित होने के बाद मौके पर जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। काठगोदाम में कलसिया पर 80 के दशक में बना पुल करीब दो साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। पर्वतीय जिलों के लिहाज से आवाजाही के लिए यह पुल अहम है। ऐसे में प्रशासन ने तत्काल वैली ब्रिज तैयार कराया लेकिन इसके सिंगल लेन होने के कारण यातायात का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की समस्या नासूर बन गई है। आए दिन पुल की मरम्मत भी विभाग के लिए बड़ा सिरदर्द रहता है। करीब दो महीने पहले एनएच की ओर से वैली ब्रिज के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए करीब छह करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इसकी लंबाई 24 मीटर और यह डबल लेन होगा। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में सब स्ट्रेक्चर का टेंडर कराया जाना है। मॉड्यूलर ब्रिज रक्षा मंत्रालय का उपक्रम व कोलकाता की नामी कंपनी गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड से तैयार कराया जाएगा। ब्रिज का ढांचा अलग-अलग हिस्सों में यहां लाकर जोड़ा जाएगा। मॉड्यूलर ब्रिज में कंक्रीट स्लैब को स्टील पैनलों के ऊपर रखा जाएगा जो वाहनों के संचालन में सुगमता प्रदान करेगा।
विज्ञापन



दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं

काठगोदाम में कलसिया पर बने पुल पर कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सार्वजनिक वाहनों के साथ मालवाहन गाड़ियां भी इसी पुल से गुजरती हैं। इस लिहाज से पुल बेहद महत्वपूर्ण है। बताते हैं कि पुल से रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं। मार्ग के अवरुद्ध होने पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत के वाहनों के पास रामनगर और टनकपुर वाले रूट से आवाजाही का विकल्प रह जाता है।





ब्रिज बनाने से पहले बुनियादी कार्य किया जाना है। अधिकारियों को पुल के नीचे वाले हिस्से में रहने वाले लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। यह कुमाऊं का पहला मॉड्यूलर ब्रिज होगा। बुधवार तक सब स्ट्रक्टर कार्य के टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल पांगती, अधीक्षण अभियंता, एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें