फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों में टल्ले लगाकर काम चला रहा है लोनिवि

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की आखिरकार लोनिवि ने सुध ले ही ली। क्षतिग्रस्त सड़कों को विभाग हाटमिक्स तो नहीं करा रहा है, लेकिन इन पर टल्ले लगाने का काम जोरों पर है। हालांकि सड़क पर लगाए जा रहे टल्लों की गुणवत्ता को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

भीमताल-भवाली, भीमताल-नौकुचियाताल और भीमताल-रानीबाग रोड को विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर कुछ समय पहले ही हाटमिक्स कराया था, लेकिन गुणवत्ता सही न होने के कारण हाटमिक्स ज्यादा दिनों तक सड़क में नहीं टिक सका। सड़क में गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसे देखते हुए विभाग आजकल सड़कों में टल्ले लगाने का काम कर रहा है। भवाली से लेकर भीमताल तक और भीमताल में मल्लीताल से डांठ की ओर जाने वाली सड़क में इन दिनों टल्ले लगाए जा रहे हैं। टल्ले लगाने के लिए जगह-जगह रेत जमा की गई है जो सड़क पर फैल रही है, इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें