फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले मिलेगी दूसरी किस्त

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने त्योहार से पहले पेंशन धारकों की टेंशन दूर कर दी है। राज्य में वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन धारकों को दूसरी किस्त का भुगतान त्योहार से पूर्व हो जाएगा। ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर पेंशन धारकों को भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

राज्य में 3,68,671 वृद्धावस्था, 1,19,881 विधवा और 58,547 विकलांग पेंशन धारक हैं। शनिवार को समाज कल्याण विभाग के सचिव पीएस जंगपांगी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की थी। तीन नई योजनाओं की प्रगति पर उन्होंने असंतोष जताया था। उन्होंने दीपावली से पूर्व ही पेंशन धारकों की द्वितीय किस्त देने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक वीएस धानिक ने बताया कि ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में दूसरी किस्त का भुगतान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार से पहले पेंशन धारकों को दूसरी किस्त का भुगतान कर दें। धानिक ने कहा कि आदेश का पालन न करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें