फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और वायरल रोगियों से भरा वार्ड

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बदलते मौसम के साथ रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बेस अस्पताल में वायरल और डायरिया के रोगियों से बच्चा वार्ड भरा हुआ है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को शहर में सुबह से रात तक झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली। दिन में धूप निकलने के साथ शाम को ठंड का एहसास होने लगा। इसी के साथ बढ़ने लगा बीमारियों का प्रकोप। मौसम की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। डायरिया और वायरल रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में फहमान (1 वर्ष) किदवई नगर, जितेंद्र (9 माह) फतेहपुर, आलिया (6 माह) इंदिरा नगर, कुलसुम (3 वर्ष) उजाला नगर, जोया (2 वर्ष) इंदिरा नगर, अयान (5 माह) बनभूलपुरा, मोहम्मद हुसैन (1 वर्ष) लाइन नंबर 17, हिमानी (7) माह राजपुरा को डायरिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। जबकि अयान (14 वर्ष) कालाढूंगी, सूरज (8 वर्ष) चौधरी कालोनी, अजय तिवारी (12 वर्ष) ज्योलिकोट, जानवी (2.5 वर्ष) जवाहर नगर को बुखार होने के कारण बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। वायरल के कारण ही कई बच्चों को डायरिया हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें