फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलाकोट से 26 अक्तूबर को लौटेंगे व्यापारी

Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तिब्बत की मंडी तकलाकोट गए भारतीय व्यापारियों की वापसी 26 अक्तूबर से शुरू होगी। व्यापारी 31 अक्तूबर को लिपुलेख दर्रा पारकर भारतीय सीमा मेें प्रवेश कर लेंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि लिपुलेेख में कोई भारतीय व्यापारी नहीं फंसा है। यह बात अलग है कि लिपुलेख में दो फीट बर्फ जमा है।
विज्ञापन

ट्रेड कार्यालय ने शुक्रवार को तिब्बत व्यापार के संबंध मेें ताजा जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अभी 65 भारतीय व्यापारी तकलाकोट में मौजूद हैं। इस समय सामान की बिक्री तेज हो रही है। इसलिए व्यापारी अगलेे एक सप्ताह मेें सारे सामान की बिक्री कर वापसी की तैयारी करेंगे। सहायक ट्रेड अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर तक तय है। तकलाकोट से लिपुलेख दर्रे तक आने में व्यापारियों को सिर्फ एक दिन लगता है। ऐसे मेें व्यापारियों से कहा गया है कि वे 26 अक्तूबर तक वापसी की तैयारी कर लें। उन्होंनेे किसी भी व्यापारी के फंसे होने की बात से साफ इंकार किया। अब तक 1.84 करोड़ रुपये का आयात और 1.80 करोड़ का निर्यात हो गया है। व्यापार की गति समापन के समय ज्यादा तेज होती है। उपजिलाधिकारी और ट्रेड अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि व्यापारियों का अंतिम जत्था एक साथ वापसी करेगा। 31 अक्तूबर तक सभी लोग भारतीय सीमा में पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार व्यापार ने अच्छी गति पकड़ी। भारतीय व्यापारी बड़ी मात्रा मेें सामान लेकर तकलाकोट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें