फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में मूनाकोट ने धारचूला की टीम को सात रन से पराजित किया। इससे पहले अर्जुन अवार्ड विजेता हरी दत्त कापड़ी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर श्री कापड़ी ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने में मददगार साबित होी। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में मूनाकोट की टीम ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मूनाकोट ने निर्धारित 15 ओवर में 87 रन का स्कोर बनाया। धारचूला के लिए हिम्मत, लोकेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारचूला की धीमी शुरुआत रही। निर्धारित ओवर में धारचूला सात विकेट के खोकर 78 रन ही बना सकी। मूनाकोट के गेंदबाज विमल, नरेंद्र, और महेंद्र ने बेहतरीन गेदबाजी करते हुए दो-दो खिलाड़ियों का आउट किया। निर्णायक राहुल चंद, रोहित रावत और स्कोरर मयंक तिवारी थे। आंखों देखा हाल भवान सिंह ने सुनाया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि प्रतियोगिता नाक आउट आधार पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से जिला स्तरीय टीम चुनी जाएगी। यही टीम 5 से 9 नवंबर तक पिथौरागढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर कृष्ण सिंह महर, अजय रावत, हितेश धामी, सुर्दशन कठायत, दिनेश ओझा, अर्जुन कुमार, चंद्रकला जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें