फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड और लाइफ स्टाइल दे रही है हृदय रोग

Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हृदय रोगियों की संख्या घटाने के लिए पर्यावरण को हृदय रोगियों के अनुकूल बनाना होगा। भारत में प्रतिवर्ष एक लाख लोगाें में 165 लोगों की मौत हृदय रोग से होती है। हृदय रोगियों से मौत की सबसे अधिक दर तुर्कमेनिस्तान में है। तुर्कमेनिस्तान में प्रति एक लाख पर सालाना 405 लोगों की मौत होती है। कुछ सावधानियां और थोड़ी सी सजगता हृदय रोग से बचा सकती है।
विज्ञापन

====================
दिल का दर्द है एंजाइना
बृजलाल अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार जादव ने बताया कि एंजाइना को दिल के दर्द की संज्ञा दी जा सकती है। हमारे हृदय को रक्त पहुंचाने के लिए तीन मुख्य धमनी (कोरनरी आर्टरीज) होती है, यदि इनमें संकरापन या रुकावट आ जाए तो हृदय में जो दर्द उठता है उसे एंजाइना कहा जाता है। डॉ. जादव ने बताया कि दर्द सीने के मध्य से प्रारंभ होकर दोनों तरफ फैलता है और आठ मिनट तक रहता है। आधे घंटे तक बरकरार रहने पर गंभीर रूप ले लेता है और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। आम तौर पर एंजाइना मधुमेह से ग्रस्त मरीजों, उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों और मोटापे से ग्रस्त लोगों को होता है। इसलिए इन शिकायतों की शुरुआती दौर में ही रोकथाम करनी चाहिए। तंबाकू और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को भी यह शिकायत संभव है। समय से इलाज कराने पर इस मर्ज का पूर्णत: इलाज संभव है।
=============================
फोटो ===
एंजियोप्लास्टी से कम हो जाती है हार्ट अटैक की आशंका
हल्द्वानी। बृजलाल अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डॉ. योगेश नागेंद्र ने बताया कि सीने में दर्द होने पर तीन से 12 घंटे के अंदर एंजियोप्लास्टी कराने से मरीज को दोबारा हार्ट अटैक होने की आशंका काफी कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के दौरान सही कदम न उठाने पर मरीजों की मौत हो जाती है। डॉ. नागेंद्र ने कहा कि भारत में 50 प्रतिशत लोग अनुवांशिक हृदय रोगी हैं, जबकि 50 प्रतिशत बदलती जीवन शैली के कारण होते हैं।
विज्ञापन

===========================
हृदय रोग से दूर रखेंगे सब्जी और फल
हल्द्वानी। कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईएम बहुगुणा का कहना है कि जंक फूड की वजह से राज्य में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। तंबाकू और सिगरेट छोड़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखना चाहिए। अधिक मसालेदार और तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। डॉ. बहुगुणा ने कहा कि ताजे फल और हरी सब्जियों के सेवन से हार्ट अटैक जैसे खतरे को टाला जा सकता है।
=========================

हल्द्वानी। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत का कहना है कि आफिस में जिम बनाना चाहिए, जिससे कुछ देर कर्मचारी कसरत कर सकें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए। पार्किंग दूर होनी चाहिए, जिससे कुछ दूर पैदल चलना पड़े। जंक फूड से दूर रहना चाहिए। दवा के साथ योगा भी अत्यंत आवश्यक है। ताजे और सीजनल फल-सब्जी का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. पंत ने बताया कि घर में उगाए फल और सब्जी का ही प्रयोग करना चाहिए। बाजार में आने वाले फलों और सब्जियों को संरक्षित रखने के लिए रसायनिक पदार्थों का प्रयोग किया जाता है, जो हृदय रोग का कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें