फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में लक्जरी टैक्स बढ़ाने की मांग

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लक्जरी टैक्स बढ़ाने की मांग न्यू कुमाऊं होटल एसोसिएशन ने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखा गया है। साथ ही होटल बुकिंग के वक्त दी गई आईडी की फोटो कापी सुरक्षित रखने की अवधि एक साल से घटाकर छह माह करने की भी मांग एसएसपी नैनीताल से की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बुधवार को होटल ब्लू सैफायर में हुई बैठक में इन मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नागपाल ने बताया कि लक्जरी टैक्स अभी 1000 रुपये प्रति कमरा लिया जाता है। इसे 2500 रुपये प्रति कमरा करने की मांग की गई है। ताकि होटल उद्योग को बढ़ावा मिलने से पर्यटन की स्थित अच्छी हो सके। खासकर नैनीताल में इससे पर्यटन बढ़ाने में काफी सुविधा होगी। बैठक में होटलों की सुरक्षा और ठहरे हुए लोगोें के बारे में एसएसपी की ओर से दिए गए निर्देशों की भी जानकारी दी गई। बैठक में हरेंद्र सचेदवा, विक्रम मनचंदा, तनुज गुप्ता, दिलीप मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह, मनमोहन बिष्ट, दीपक अग्रवाल, राजकमल, मुकेश अग्रवाल समेत 30 सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें