हल्द्वानी। एसएसपी विम्मी सचदेवा ने पुलिस कर्मियों के तबादले की सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छह दरोगा समेत दस पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा।
एसएसपी के पीआरओ मोहन चंद्र पांडे को एसएसआई थाना रामनगर बनाया है। रामनगर थाना के एसएसआई प्रताप नगरकोटी को लालकुआं भेजा गया है। पीरूमदारा चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी को दोबारा बनभूलपुरा चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। हल्द्वानी थाना एवं रामनगर से संबद्ध कमलेश भट्ट को पीरूमदारा का चौकी प्रभारी बनाया है। बनभूलपुरा चौकी से बची सिंह बिष्ट को रामनगर थाने में तबादला किया है। भीमताल थाने से देवनाथ गोस्वामी का तबादला तल्लीताल थाने में किया है। भीमताल थाने से मनोहर सिंह को थाना लालकुआं भेजा गया है।
एसएसपी ने एसओजी में भी फेरबदल किया है। कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, मोहन सिंह को थाना तल्लीताल, नासिर को भीमताल और उमेश सती को थाना मल्लीताल में तबादला किया है। एसएसपी ने पहली सूची में कालाढूंगी थाना प्रभारी तिलक वर्मा को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल बनाया है। मल्लीताल के कोतवाल हरक सिंह को प्रभारी मानव वध जांच सेल का इंचार्ज बनाया है। रामनगर थाने के एसएसआई खुशीराम को कालाढूंगी थाने का प्रभारी, मुक्तेश्वर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा को चोरगलिया थाना प्रभारी, संजय पाठक को चुनाव प्रकोष्ठ एवं सीसीआर हल्द्वानी प्रभारी, कैलाश भैसोड़ा को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी, प्रतान सिंह नगरकोटी को लालकुआं थाने में तैनात किया है।