फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारी गेट के पास मिला श्रमिक का शव

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी के बंजारी गेट के पास सोमवार को एक श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अमरोहा (मुरादाबाद) के आदमपुर थाना क्षेत्र के बहादुर बीसल निवासी 18 वर्षीय सोनू पुत्र मुन्ना लाल अपने भाई विजय के साथ कोसी में मजदूरी करने आया था। उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। कोतवाल बसंत लाल विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनू को युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद क्षेत्र का व्यक्ति उसे लगातार परेशान कर रहा था। शनिवार को सोनू का इन तीनों के साथ झगड़ा भी हुआ। रविवार से वह घर से लापता हो गया था।
मृतक के गले में दुपट्टे का आधा हिस्सा फंसा मिला है। जबकि आधा हिस्सा घटनास्थल के पास पेड़ की शाखा से लटका हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनू ने खुदकुशी की या उसकी हत्या कर शव पेड़ पर टांगा गया। सोनू के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है और इसी आशंका के आधार पर पुलिस ने दो लोंगो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि मृतक मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। सोनू के मरने के बाद जो प्रेमप्रसंग की कहानी सामने आई है, उसकी भी सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें