फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और एमएनए के बीच शीत युद्ध तेज

Thu, 24 Oct 2013 05:43 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में मेयर और एमएनए के बीच शीत युद्ध तेज हो गया है। मेयर ने एमएनए के व्यवहार से लेकर कर्मचारियों के प्रमोशन मुद्दे पर निशाना साधा है। इस मुद्दे को भाजपा के पार्टी फोरम पर भी रखा गया है।
विज्ञापन

भले ही नगर निगम अस्तित्व में आ चुका हो, पर उसकी सीमा, संसाधन, बजट आदि को लेकर खींचतान चलती रहती है। अब नगर निगम की दो मुख्य धुरी एमएनए और मेयर के बीच शीत युद्ध गहरा होता जा रहा है। कई दिनों से अंदरखाने चल रही तल्खी और खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। कर्मचारियों के प्रमोशन के मुद्दे पर मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला मुखर हो गए हैं। उन्होंने एमएनए के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। मेयर डा. रौतेला के अनुसार सबसे ज्यादा दिक्कत एमएनए के व्यवहार को लेकर है। उनका आरोप है कि एमनएन आरडी पालीवाल उपेक्षात्मक और अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन के मामले को एक तरह से अंधेरे में रखा गया, अगर यह काम हो ही नहीं सकता था, तो मीटिंग क्यों रखी गई, अगर उनकी अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई थी, तो उनके कक्ष में क्यों नहीं हुई। वहीं, एमएनए पालीवाल कहते हैं कि किसी तरह का विरोधाभास नहीं है। वह नियम संगत कार्य ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें