नैनीताल। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सहयोग से 25वीं अखिल भारतीय चंद्रावती तिवारी फाइव-ए-साइड महिला हाकी में रविवार को कोलकाता, हल्द्वानी, हरियाणा समेत 6 टीमों ने मैच जीते।
पहले मैच में ब्लैक वर्न कोलकाता ने लखीमपुर खीरी को 5-2, दूसरे में हल्द्वानी ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की ए टीम को 5-1, तीसरे में हरियाणा ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की बी टीम को 6-1 से हराया। चौथे मैच में अटगांव ने पीलीभीत को 5-1, छठे में चितरंजन ने राउरकेला को 3-2, जबकि अंतिम मैच में कोलकाता ने मेरठ को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया। अंपायर ललित साह, सीएल साह, मंजुल प्रकाश सनवाल, अमित कुमार, स्कोरर कैलाश बोरा तथा उद्घोषक मनोज कुमार थे।